घोघड़, चम्बा, 12 जनवरी 2026 : युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया जनजातीय खेल (खेलो खेलो ट्राइबल गेम्स-2026) का प्रथम आयोजन किया जा रहा है, जो कि 14 फ़रवरी 2026 से छतीसगढ़ में प्रस्तावित है। जिसमें एथलेटिक्स, तैराकी, भारोतोलन, कुश्ती, हॉकी तथा फुटबॉल खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया स्थल पर गद्दी जनजातीय विकास महासभा भरमौर ने आपत्ति व्यक्त की है। महासभा अध्यक्ष सतपाल भारद्वाज ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बिलासपुर के लुहणू मैदान में ट्रायल हेतु बुलाया गया है जोकि भरमौर से करीब 360 किमी दूर है और प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया करीब सात सौ रुपए है । ऐसे में प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रायल के लिए मात्र बस किराया, रहने व भोजन इत्यादि पर ही पांच हजार रुपए खर्च हो जाएंगे। कबायली लोग पहले से ही रोजगार के लिए तरस रहे हैं उनसे मात्र ट्रायल के लिए इतनी बड़ी धनराशि की आशा करना अतिशयोक्ति होगी।
सतपाल भारद्वाज ने कहा कि यह ट्रायल अगर जनजातीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय में करवाए जाते हैं तो जनजातीय युवा इस ट्रायल में भाग लेने पहुंच सकते हैं। इसके अलावा युवा मामले एवं खेल विभाग निर्धारित स्थल तक पहुंचने के लिए बस किराया, रात्री ठहराव व भोजन की व्यवस्था करता है तो की योग्य खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए पहुंच सकते हैं। जोकि प्रदेश के लिए पदक जीत सकते हैं।
सतपाल भारद्वाज ने बताया कि अपने खर्चे पर कुशल खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
| स्थान | दूरी (किमी) | बस किराया अनुमान |
|---|
| पांगी → बिलासपुर | ~300+ | ₹1000+ (ट्रांसफर के साथ) |
| भरमौर → बिलासपुर | ~350+ | ₹900+ |
| किन्नौर (Reckong Peo) →बिलासपुर | ~265-285 | ₹600-900 |
| लाहौल-स्पीति (Kaza/Keylong) → बिलासपुर
|
~1200-1900 | ₹2000+ (लॉन्ग-डिस्टेंस बस) |
गौरतलब है कि गत 23-24 दिसम्बर को PESA महोत्सव के दौरान आयोजित जनजातीय खेलों में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के करीब डेढ दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
युवा एथलेटिक्स में महिला तथा पुरुष वर्ग के लिए 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर व 5 और 10 किलोमीटर, हरडल्स 110 व 400 मीटर, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, 10 किलोमीटर वाक, 4 X 100 रिले, 4 X 400 मीटर रिले के लिए, तैराकी में महिला तथा पुरुष वर्ग के लिए 50, 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल , 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक , 50 व 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक , 50 व 100 मीटर बटरफ्लाई , 200 मीटर इंडिविजुअल मेडल, 4 X 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले , 4 X 100 मीटर मेडल रिले , भारोतोलन में पुरुष वर्ग के लिए 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110 व +110 किलोग्राम, भारोत्तोलन में महिला वर्ग के लिए 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86 व +86 किलोग्राम, कुश्ती में पुरुष वर्ग में 57, 74, 86, 97 व 125 किलोग्राम फ्री स्टाइल, 60, 67, 77, 87, 97 व 130 किलोग्राम ग्रीको – रोमन तथा कुश्ती में महिला वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68 व 76 किलोग्राम फ्री स्टाइल इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चम्बा ने बताया कि उक्त खेलों में भाग लेने हेतु अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय (चरण-1) चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2026 को जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर (हि. प्र.) में किया जाएग। ट्रायल पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में ओपन आयु वर्ग के लिए आयोजित होंगे। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी जिनके पास वैध अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र एवं हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र हो, उक्त ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोई यात्रा भता / दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

