घोघड़, चम्बा, 29 नवम्बर : ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर की कार्यकारिणी का गठन व विस्तार किया गया है।
हिमाचल किसान कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सोहन वर्मा ने ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर (2) का गठन कर नए पदाधिकारियों की सूची को स्वीकृति प्रदान कर दी है। हिमाचल किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने नये पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है ।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांझा करते हुए जिला किसान कांग्रेस के महासचिव सुरेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक किसान कांग्रेस का भरमौर के अध्यक्ष पद पर ईश्वर चन्द की नियुक्ति की गई थी अब कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पदभार सुभाष चन्द, दौलत राम, करतार सिंह व किशो चन्द को सौंपा गया है, सचिव पद पर सुरजीत शर्मा, मदन लाल व तिलक राज, संगठन सचिव पद पर मनजीत भुवेटा व अशोक कुमार की तैनाती की गई है, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द व सहायक कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार को नियुक्त किया गया है, संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मान सिह व किशोरीलाल को सौंपी गई है जबकि प्रेस/ मीडिया सचिव अशोक कुमार को बनाया गया है ।
इसी के साथ जिला किसान कांग्रेस के सचिव दिनेश प्रिंगल को ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर का प्रभारी बनाया है । अपने ब्यान में हिमाचल किसान कांग्रेस जिला चम्बा के जिलाध्यक्ष डाक्टर दिनेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया है कि ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर चन्द के नेतृत्व में गठित ब्लॉक किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी अपने निर्धारित क्षेत्र भरमौर विधान सभा के गैर जनजातीय क्षेत्र के अन्तर्गत किसानों व बागवानों की समस्याओं के सामयिक समाधान के साथ-साथ प्रदेश सरकार की किसान व बागवानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को घर-द्वार तक पहुंचाएंगे। वे शीघ्र नवगठित ब्लॉक किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसान कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत व कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे ।

