Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा,11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी कैडर महासंघ, जिला चम्बा का प्रथम जनरल हाउस 14 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। बैठक प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वॉयज), चम्बा में संपन्न होगी।

महासंघ के पदाधिकारी केशव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जनरल हाउस संगठन की आगामी दिशा और कार्यनीति तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें भरमौैर से भी सर्व टीजीटी भाग लेने जाएंगे।

इसके अतिरिक्त टीजीटी संवर्ग से संबंधित लंबित मांगों, वेतन विसंगतियों तथा विभिन्न प्रशासनिक व सेवा संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वर्तमान परिस्थितियों में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे विचाराधीन हैं, जिन पर सामूहिक निर्णय लेने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार की अगुवाई में नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। महासंघ का मानना है कि यह जनरल हाउस संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने और भविष्य की रणनीति निर्धारित करने का सशक्त मंच सिद्ध होगा।

महासंघ ने जिला चम्बा के सभी टीजीटी शिक्षकों से निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page