Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 6 नवम्बर : जिला चम्बा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को धुएं रहित, स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, ताकि रसोई में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बन सके।

उन्होंने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति का गठन किया गया है, जो योजना की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचे।

उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 2050 रुपये तक का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। आवेदन के लिए महिला को केवाईसी फार्म, पहचान और पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक विवरण और वंचना घोषणा पत्र प्रस्तुत करने होंगे। पात्रता की पुष्टि के लिए लाभार्थी के घर का भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से कम हो और परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन न हो

इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन पोर्टलों
👉 www.pmuy.gov.in
👉 www.cx.indianoil.in
👉 www.myebharatgas.com
👉 www.myhpgas.in
पर आवेदन कर सकती हैं।

इसके अतिरिक्त आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क, या निकटतम एलपीजी वितरक कार्यालय में भी किए जा सकते हैं।

रेपसवाल ने कहा कि इस योजना से न केवल ग्रामीण महिलाओं का जीवन आसान होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page