घोघड़, चम्बा , 08 अगस्त : मणिमहेश यात्रा के दौरान अगर आप हैलीकॉप्टर से भरमौर से गौरीकुंड के बीच यात्रा करना चाहते हैं तो आप केवल निर्धारित बेस किराया पर यात्रा नहीं कर सकेंगे। निर्धारित किराया 3340 केवल उन्हीं यात्रियों के लिए लागू होगा जो दोनों तरफ हैलीटैक्सी से यात्रा करेंगे। मणिमहेश न्यास की अधिकारिक वैबसाईट पर अब नई जानकारी अपलोड कर यह जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार एकतरफा यात्रा करने वाले यात्रियों से 10 प्रतिशत 334 अधिक किराया वसूला जाएगा। जिसका दाम 3674 होगा । 3674 के ऊपर 100 रुपए प्रति व्यक्ति सुविधा शुल्क व उस पर 18 रुपए जीएसटी अतिरिक्त होगा। इस प्रकार एक यात्री को एक तरफ की यात्रा पर 3792 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा विभिन्न तिथि व स्लॉट के लिए किराया अलग होगा।
आधार किराया दरें
| मार्ग | एक तरफ किराया (₹) | राउंड ट्रिप (एक तरफ का किराया) (₹) |
|---|---|---|
| भरमौर–गौरीकुंड | 3340 | 3340 |
| गौरीकुंड–भरमौर | 3340 | 3340 |
2. डायनामिक प्राइसिंग – 10% अधिक किराया लागू तिथियां
| तिथि | स्लॉट | ||
|---|---|---|---|
| 15/08/2025 | दोपहर | ||
| 16/08/2025 | सुबह व दोपहर | ||
| 29/08/2025 | दोपहर | ||
| 30/08/2025 | सुबह व दोपहर | ||
| 31/08/2025 | सुबह व दोपहर |
3. पूरी तिथि व किराया सूची
| तिथि | स्लॉट | राउंड ट्रिप यात्री (₹) | एक तरफ यात्री (₹) |
|---|---|---|---|
| 09/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 10/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 11/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 12/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 13/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 14/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 15/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 / 3674 | 3674 / 4041 |
| 16/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 17/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 18/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 19/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 20/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 21/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 22/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 23/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 26/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 27/08/2025 | कोई बुकिंग नहीं | – | – |
| 28/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 29/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 / 3674 | 3674 / 4041 |
| 30/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
| 31/08/2025 | सुबह/दोपहर | 3340 | 3674 |
4. मुख्य नियम व शर्तें
वजन और शुल्क
-
85 किग्रा से अधिक वजन पर ₹50 प्रति किग्रा अतिरिक्त शुल्क।
-
बुकिंग के समय वजन की घोषणा आवश्यक, चेक-इन पर सत्यापन।
सुविधा शुल्क
-
₹100 + जीएसटी + पेमेंट गेटवे चार्ज प्रति टिकट।
यात्रा नियम
-
बुकिंग केवल manimaheshyatra.hp.gov.in से होगी।
-
मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य।
-
सुबह स्लॉट: 6:00 AM, दोपहर स्लॉट: 12:00 PM।
-
चेक-इन स्लॉट से 30 मिनट पहले अनिवार्य।
-
राउंड ट्रिप में उसी दिन या अगले दिन वापसी, अन्यथा अलग टिकट आवश्यक।
-
समय पर न पहुंचने पर “नो शो” – कोई रिफंड नहीं।
-
टिकट ट्रांसफर नहीं होंगे।
रद्दीकरण और रिफंड
-
केवल ऑनलाइन पोर्टल से कैंसलेशन।
-
बोर्डिंग से 24 घंटे के भीतर कैंसलेशन या “नो शो” पर कोई रिफंड नहीं।
-
सुविधा शुल्क और पेमेंट गेटवे चार्ज नॉन-रिफंडेबल।
-
मौसम, तकनीकी कारण या सरकारी आदेश से सेवा रद्द होने पर बेस किराए का पूरा रिफंड।
-
ऑनलाइन रिफंड: 5–7 कार्यदिवस में, नकद रिफंड: 7–10 कार्यदिवस में।

