Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 17 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बागवानों की सुविधा के लिए HPMC के माध्यम से खड़ामुख, गैहरा और धरवाला में सेब खरीद केंद्र शुरू कर दिए हैं। इन केंद्रों पर बागवान अपना ‘सी’ ग्रेड सेब (55 मिमी या उससे अधिक आकार का), जो स्कैब और स्केल जैसी बीमारियों से मुक्त हो, बेच सकते हैं।

विशेष तौर पर यदि सेब पर ओलों के कारण धब्बे पड़ गए हों और वह भर चुके हों, तो ऐसे सेब भी खरीद केंद्रों पर स्वीकार किए जाएंगे। सरकार द्वारा तय दर के अनुसार बागवानों को ₹12 प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। बागवानों को अपनी उपज बोरियों में भरकर लानी होगी।

सरकार द्वारा नियुक्त खरीद सहायकों और अधिकारियों से संपर्क कर किसान अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

पुष्प राज (विपणन सहायक, जिला चंबा) – 9988690558

बबलू (खरीद सहायक, खड़ामुख) – 8894289117

रोहित सूद (खरीद सहायक, गैहरा) – 9816166740

अनमोल कुमार (खरीद सहायक, धरवाला) – 9816616165

डॉ. मनोहर लाल, विषय विशेषज्ञ (उद्यान), भरमौर ने कहा कि बागवानों को सेब की पेमेंट डीबीटी के तहत सीधे खाते में जमा की जाएगी । बागवान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक खाता कॉपी व उद्यान कार्ड साथ बिक्री केंद्र पर ले कर जाएं। यह बिक्री केंद्र 31 अक्तूबर तक सेब खरीद करेंगे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page