घोघड़, चम्बा, 07 अप्रैल : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर से आज सुबह एक बुरा समाचार मिला है। क्षेत्र में निर्माणाधीन सियूंर पुल पर चट्टाने गिरने से यह टूट गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे यह दुर्घटना हुई है। भरमौर मुख्यालय को खड़ामुख-होली सड़क मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सियूंर में रावी नदी पर निर्मित हो रहे पुल पर भारी चट्टानें गिरने से यह टूटकर रावी नदी में जा गिरा। सियूंर गांव की ओर से पुल पर यह चट्टानें गिरी हैं।
पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने की आस थी जो अब रावी नदी में टूटकर पड़ी हुई है। करीब पांच करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस पुल का निर्माण कार्य बी बहुत धीमी गति से चल रहा था। जिस पर लोग प्रशासन, सरकार व लोनिवि पर लोगों के हितों के प्रति लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
चूंकि अब पुल टूट चुका है तो लोगों के सवाल भी बदल गए हैं। लोगों का कहना कि जिन इंजीनियर्स ने पुल का स्थान चुना था क्या उन्होंने इस भूस्खलन सम्भावित स्थान का आकलन नहीं किया था जबकि इसके साथ ही बने लकड़ी के पैदल पुल के दोनों छोरों पर कई बार चट्टानें गिरी हैं और करीब करीब हर वर्ष उसे फिर बनाया जाता रहा है।
पुल टूटूने के बाद अभी विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

