Ghoghad.com

घोघड़, शिमला, 7 नवम्बर 2025 :  जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक की सड़क पर मेटलिंग व टारिंग कार्य किए जाने के कारण 8 और 9 नवंबर को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) पूरी तरह से बंद रहेगी।

यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला की सिफारिश पर वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। छोटे वाहनों को एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज चौक (सरकारी स्कूल के पास) तक चौड़ा मैदान–बालूगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि बसों और भारी वाहनों को चक्कर मार्ग से भेजा जाएगा।

बालूगंज–समरहिल–चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले छोटे वाहन बालूगंज मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे, जबकि भारी वाहनों को चक्कर मार्ग का उपयोग करना होगा। इसी तरह, शिमला से बिलासपुर दिशा की ओर जाने वाले वाहनों को भी चक्कर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक असुविधा से बचने के लिए तय समय में इन वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page