घोघड़,चम्बा, 20 मई 2025 : श्री मणि महेश ट्रस्ट-कम-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कार्यालय ने हडसर-मणिमहेश मार्ग पर शौचालय निर्माण कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। दिनांक 17 मई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह कार्य मणिमहेश यात्रा ट्रैक के विभिन्न स्थानों पर होंगे। न्यास द्वारा कुल 10 विभिन्न कार्यों के लिए इच्छुक ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं।
इन कार्यों में शौचालय ब्लॉक, टैंक, सॉक पिट आदि के निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति और स्थापना का कार्य भी शामिल है। यह कार्य घोई नाला, तोस का गोठ, यमकुंड,धणछो, डुनाली पुल,सोनराशि, गौरीकुंड और मणिमहेश नामक स्थानों पर किए जाएंगे ।
निविदा दस्तावेज 20 मई 2025 को दोपहर 3 बजे से https://hpchamba.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं और अंतिम तिथि 3 जून 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निविदाओं को 4 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में खोला जाएगा। कार्यों को पूरा करने की समय सीमा 45 दिन निर्धारित की गई है।
सभी टेंडरों के लिए अलग-अलग आर्नेस्ट मनी और टेंडर कॉस्ट , ₹500 से ₹1500 तक की टेंडर फीस निर्धारित की गई है। इच्छुक फर्मों और आपूर्तिकर्ताओं को जिला चम्बा की वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से विस्तृत जानकारी और टेंडर डॉक्यूमेंट प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
शौचालय निर्माण कार्यों का विवरण श्री मणि महेश ट्रस्ट टेंडर अधिसूचना के अनुसार
क्रम संख्या | स्थान का नाम (हाइलाइटेड) | निर्माण कार्य | अनुमानित लागत (₹) |
---|---|---|---|
1 | घोई नाला, तोस का गोठ, बाबा कुटिया, यम कुंड, धणछो, डुनाली पुल ऊपर की ओर, धणछो स्टार्टिंग प्वाइंट,ढाबा के पास | शौचालय ब्लॉक निर्माण (LLDP) – 26 स्थानों पर | 23,34,456 |
2 | धणछो (पुराना टॉयलेट ब्लॉकऔर PWD के पास) | शौचालय ब्लॉक निर्माण (LLDP) – 26 स्थानों पर | 23,34,456 |
3 | धणछो,पप्पू ढाबा, PWD और IPH के पास | शौचालय ब्लॉक निर्माण (LLDP) – 26 स्थानों पर | 23,34,456 |
4 | पप्पु ढाबा धणछो | शौचालय ब्लॉक निर्माण (LLDP) – 2 स्थान | 1,89,137 |
5 | जमाडू, सुन्द्रासी, भैरो घाटी | स्ट्रक्चरल स्टील शौचालय ब्लॉक – 28 स्थान | 24,87,438 |
6 | गोरी कुण्ड, नंदलाल टैंट के पास, गोरी कुण्ड गोठ व मैडिकल कैम्प के पास | स्ट्रक्चरल स्टील शौचालय ब्लॉक – 24 स्थान | 23,48,356 |
7 | गोरी कुण्ड हेलिपैड व मैडिकल कैम्प के पास | स्ट्रक्चरल स्टील शौचालय ब्लॉक – 24 स्थान | 23,48,356 |
8 | गोरी कुण्ड, आरम्भिक स्थल | स्ट्रक्चरल स्टील शौचालय ब्लॉक – 24 स्थान | 23,48,356 |
9 | मणिमहेश | स्ट्रक्चरल स्टील शौचालय ब्लॉक – 20 स्थान | 19,58,737 |
10 | मणिमहेश यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न शौचालय स्थलों पर | सोलर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति एवं स्थापना | 10,00,000 |