घोघड़, चम्बा, 30 दिसम्बर : हिप्र प्रदेश सरकार ने 267 प्रवक्ता व 512 मुख्याध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया है। पदोन्नत किए गए प्रधानाचार्यों की इस सूची में जनजातीय क्षेत्र भरमौर से सम्बंधित व इसी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों तैनात तीन प्रवक्ता भी शामिल हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में कार्यकारी प्रधानाचार्य का पदभार सम्भाल रही फिजिक्स प्रवक्ता अरुणा चाढ़क, राजकीय उच्च विद्यालय सियूंर के मुख्याध्यापक महिंद्र सिंह ठाकुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय शठली में तैनात रेवल जरयाल को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है।
गौरतलब है कि तीनों विज्ञान विषय के अध्यापक हैं। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2026 पदोन्नत किए गए सभी अध्यापकों को अपने मौजूदा संस्थान में सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि चालू शैक्षणिक सत्र में कोई व्यवधान न हो।
इन अध्यापकों की पदोन्नति पर प्रवक्ता संघ अध्यक्ष भरमौर कृष्ण पखरेटिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदोन्नत सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं।

